Posts

Showing posts from June, 2010

महंगाई बनाम सरकार

Image
देश में मंहगाई का मीटर लगातार हाई होता जा रहा है...पहले से ही मंहगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने एक बार फ़िर मंहगाई बढ़ाकर ख़ौफ़ज़दा कर दिया है... यूपीए सरकार ने एक झटके में ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेब पर अपना नश्तरी वार कर दिया हैं... सरकार का पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाना किसी को भी रास नहीं आ रहा है... खुद सरकार के मंत्री से लेकर विपक्ष तक इस फैसले से नाराज़ हैं... और आम आदमी बेबस होकर अपनी बर्बादी का तमाशा देख रहा है... राजनीतिक दल भी जनता की बेबसी पर सियासत की रोटी सेकने में लगे हुए है... पूरे देश में कोहराम मचा रही मंहगाई के लिए भाजपा सड़क पर उतर आई है...वहीं रेल मंत्नी ममता बनर्जी ने पेट्रोलियम उत्पादों में हुई बढ़होतरी पर सख्त नाराज़गी जताते हुए इसे आम आदमी पर बोझ बताया है... बहरहाल रसोई गैस कीमत 310.25 रुपए से बढ़कर 345.25 रुपए का हो गई है... केन्द्र सरकार ने इससे पहले जून 2008 में रसोई गैस की कीमतों में 40 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि की थी...लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली सरकार का मंहगाई पर पलटवार हुआ...और रसोई गैस की ब...

A.R. Rahman - Maa Tujhe Salaam

ऑनर किलिंग... इज़्ज़त की उड़ी धज्जीयां

Image
प्यार के दुशमन हर दौर में रहे है... लेकिन ये ज़िद्दी प्यार भी हर दौर में परवान चढ़ा... 100 फ़ीसदी में 10 फ़ीसदी लोग कामयाब हुए...बाक़ी 90 फ़ीसदी का हश्र...बड़ा दर्दनाक हुआ...लेकिन बदलते दौर के साथ-साथ हालात ने भी करवट बदला और प्रेम पुजारियों के लिए उनके अपने ही ख़ून उनके दुश्मन बन बैठे... देश में ऑनर किलिंग के एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं... इज़्ज़त और समाज के डर से लोगों को अपने ख़ून का ही ख़ून बहाने में ज़रा भी तकलीफ़ नही होती...  ऐसे कई जल्लाद पिता, भाई, मां, के ख़ूख़ार चेहरे समाज के सामने आए है... जिसने अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए अपनी ही औलाद की जान ले ली, अपनी बहन का सुहाग उजाड़ा दिया... लेकिन ऑनर किलिंग का मामला समाज के सामने आने के बाद इनकी इज़्ज़त की धज्जीयां उड़ गई... तब इज़्ज़त और आबरू का कलमा पढ़ने वालों की बोलती ही बंद हो गई, और उसी समाज के सामने नज़रे झुकाने को मजबूर है जिसकी वहज से ऐसे लोगों ने अपनों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया... ऑनर किलिंग का एक सनसनी ख़ेज मामला सामने आया है...जहां एक परिवार ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी... ...

भोपाल का दर्द... अधूरा इंसाफ़...

Image
नवाबी शान-व-शौक़त को अपने अंदर समाए शहर-ए-भोपाल की वो दर्द भरी काली रात जिसकी आज तक सुबह हुई... मौत से बेख़बर... बेख़ौफ़ होकर 2 दिसंबर की उस रात को जब लोग सुकून से अपने-अपने घरों में सो रहे थे... तब मौत घुटन की शक़्ल में उन की नींदों पर हमेशा के लिए क़ाबिज़ हो गई... लेकिन जो लोग मौत और ज़िन्दगी के बीच की जंग लड़के जीत गए... वो आज तक उस घुटन भरी काली रात को याद करके थर्रा जाते है... भोपाल गैस त्रादसी का जख़्म इतनी आसानी से नही भुलाया जा सकता है... उस वक्त इस हादसे से जो रू-ब-रू हुए उनके दर्द की दास्तान सुन कर हम जैसे भी कांप जाते है जिनका उस वक़्त अस्तित्व ही नहीं था... लेकिन कहते हैं ना इंसाफ़ का एक दिन ज़रूर आता हैं... और शायद भोपाल गैस पीड़ितों के लिए वो दिन आ ही गया... भोपाल गैस त्रासदी के मामले पर 23 साल तक चली सुनवाई के बाद चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मोहन पी तिवारी ने 8 आरोपियों को दोषी करार दे दिया है... कोर्ट ने इन आरोपियों को धारा 304-ए के तहत लापरवाही का दोषी पाया है... सीबीआई ने इस गैस कांड मामले में यूनियन कार्बाइड कॉपरेरेशन के तत्कालीन चेयरमैन वारेन एंडरसन समेत 12 को आरोपी ...

दोषियों की सज़ा बरक़रार

Image
गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है... ग़ौरतलब है कि 2006 में इस मामले के आरोपियों को विशेष पोटा जज सोनिया गोकाणी की अदालत ने 3 को फांसी, 1 को उम्रकैद, 1 को 10 साल की सजा और 1 को 5 साल की सजा सुनाई थी... स्वामीनारायण संप्रदाय के गांधीनगर अक्षरधाम मंदिर को सितंबर 2002 में दो आतंकी हमले के दौरान 33 लोग मारे गए थे जबकि 76 लोग ज़ख़्मी हुए थे... बाद में इस मामले में 6 लोगों को पकड़ा गया जिनके ऊपर पोटा के तहत मुक़दमा चला और फिर पोटा कोर्ट ने सभी को सज़ा सुनाई... इसके बाद इन सभी ने हाईकोर्ट में सज़ा के ख़िलाफ़ अपील की थी... जिसे आज कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया... हमले की साजिश रचने में शामिल 24 लोग अब भी फ़रार हैं... बाद में इस मामले में दो और लोगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ़्तार किया जो जेल में हैं और जिनका मामला लोअर कोर्ट में चल रहा है… 24 सितबंर 2002 दिन मंगलवार स्वामी नारायण मंदिर में तकरीबन शाम पांच बजे कुछ बंदूकधारियों ने मंदिर में घुस और अंधाधुंद गोलियां चलानी शुरु कर दी... इस हमले में 33 लोग मारे गए...घंटों तक च...