माया की पलटी काया.....
शाही शानों शौक़त की शौकीन मायावती के अंदाज़ ही निराले है... पैसा पॉवर और पब्लिसीटी के लिए मैडम माया किसी भी हद तक गुज़र सकती है... इनका ये शौक़ हाल ही में एक बार फ़िर नज़र आया... जब बहन जी ने अपने सुरक्षा में तैनात एक डीएसपी रैंक के अफसर से अपनी जूती साफ़ कराई... बहन जी की जूती में लगी मिट्टी को सुरक्षाकर्मी ने अपने रूमाल से साफ़ किया... सरकार ने इन्हें सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात किया था... लेकिन ये तो माया कैंप के सफ़ाईकर्मी बनकर रह गए है... लखनवी अदब और लेहाज़ उस वक़्त धरे के धरे रह गए...जब पार्टी के आला मंत्रियों ने मैडम माया के चरण स्पर्श किये... जबकी उत्तर प्रदेश की राजनीति में ये मत्री एक रूतबा रखते है... इसमें से कई तो प्रदेश के कैबिनेट में मंत्री पद पर भी विराजमान हैं... ख़ैर माया की चरण वंदना करना तो उत्तर प्रदेश के मंत्रियों और अफसरों की आदत में शूमार हो गया है... मैडम की पार्टी के बड़े-बड़े सूरमा माया चरण वंदना करना कभी नही भूलते... इन्हें अपनी योग्यता से ज्यादा बहनजी के आशीर्वाद पर भरोसा है... आखिर बहनजी के प्रसाद से ही तो ...