Posts

Showing posts from May, 2010

माया के शाही अंदाज़

Image
माया की माया साल दर साल बढ़ती जा रही है... ख़ुद को दलित की बेटी कहने वाली बसपा नेता की संपत्ति में 3 साल के अंदर 35 करोड़ रुपए का इज़ाफ़ा हुआ है... इसका ख़ुलासा मायावती ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन के दौरान सौंपे गए शपथ-पत्र में किया... माया के पास है 88 करोड़ रुपए की संपत्ति... और तो और हैरान करने वाली बात ये है कि बेशुमार दौलत की मालकिन के पास पहले से न कोई वाहन था और न ही खेती की ज़मीन... मायावती के पास उनके पुश्तैनी गांव बादलपुर में न कोई मकान है, न कोई बंगला और न एक इंच ज़मीन है...पहली बार 1995 मुख्यमंत्री बनने के बाद से वो कभी भी वहां नहीं गई है...लेकिन माया ने 2007 में MLC के उपचुनाव में नामांकन के साथ भरे गए शपथ-पत्र में 52 करोड़ रुपए की संपत्ति होने की जानकारी दी... शपथ-पत्र में मायावती ने कहा है कि उनके पास 75.47 करोड़ रुपए की व्यावसायिक और आवासीय संपत्ति है... बकौल माया दिल्ली के महंगे नेहरू रोड इलाके में 54 करोड़ रुपए की मंहगी ज़मीन है...बहरहाल पैसा कब कहा से और कैसे आया और उससे माया के शौक कैसे बदले ये सोचने वाली बात है...माया ज़ेवरों की भी हैं ख़ास शौकीन है... उनके...

बेतुके…… के बेतुके फ़तवे

Image
इन बेतुके फ़तवों पर हंसी भी आती है और अफ़सोस भी होता है कि क्या हो गया है, इन उलेमाओं को... जो अपनी क़ाबलियत का दम्भ भरते हैं... और शरीयत की बिसात पर फ़तवों की चाल चल क़ौम को बरग़ला रहे हैं... लेकिन वो भूल गए है कि आज हर इंसान अपने हक़ के बारे में पूरी जानकारी रखना चाहता है... और जो नहीं भी रखता तो रही सही कसर मीडिया पूरी कर देता है...फ़तवे देने से पहले इन उलेमाओं को शरीअत के साथ पैग़म्बर मोहम्मद (स.अ) की ज़िन्दगी पर भी ग़ौरफ़रमा लेना चाहिए... लेकिन कोई बात नहीं जिन चीज़ों पर ये आलिम ध्यान न दें उन चीज़ों पर हम जैसे लोगों का ध्यान अक्सर चला जाता हैं...तो इन उलेमाओं को ध्यान दिला दिया जाए की पैग़म्बर मोहम्मद की पहली पत्नी ख़तीज़ा भी तिजारत करती थीं (बिजनेस) वो अपने ज़माने की बहुत बड़ी बिजनेस वुमेन थी... अब सवाल ये खड़ा होता है.. की मुस्लिम औरते नौकरियां ही कितनी करती हैं... जो उनपर फ़तवे और धिक्कार का फ़रमान लागू किया जाए... जो करती भी हैं उनको फ़तवों की बेड़िया पहना कर चार दिवारी में क़ैद करने की कोशिश की जा रही है...मुस्लिम समाज वैसे भी पिछड़ा हुआ हैं...और जो महिलाए आगे बढ़ना भी चाहती...

बड़े बे-आबरू होके........

Image
ये तो होना ही था... जी हां हम बात कर रहे हैं अपने चैतन्यों की... जो टीम इंडिया की इज़्ज़त सरे बाज़ार लुटा कर आए हैं... और इसका खामियाज़ा महेंद्र सिंह धोनी को भुगतना पड़ सकता है... अब जल्द ही धोनी से भारतीय वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छिनी जा सकती है... धोनी से नाराज़ BCCI  टी-20 और वनडे में कप्तानी की लगाम सहवाग के हाथ में दे सकती है... 2004 में भारतीय टीम में शामिल होने वाले महेंद्र सिंह धोनी 6 साल से भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी अहम भूमीका निभा रहे हैं... कैप्टन कूल के ख़िताब से नवाज़े गए धोनी ने 2007 में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब दिलाया... लेकिन वक्त के शिकंजे ने धोनी को सवालों के घेरे में जकड़ लिया है... ऐसे में धोनी की कप्तानी पर सवाल उठना लाज़मी है... टी-20 वर्ल्ड कप में ख़राब प्रदर्शन के बाद BCCI  के पास धोनी को कप्तानी से हटाने की ठोस वजह भी है... टीम इंडिया की हार का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है... टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम एक भी सुपर 8 मुकाबला नहीं जीत पाई है... टीम के कोच गैरी कर्स्टन का कहना है कि हार की वजह खिलाड़ियों का ग़लत चयन है... टीम मे...

मां तुझे सलाम 'special mother day'

Image
थकन आए ना जिसे... ना हो चेहरे पे शिक़न... अपने बच्चों के लिए करती रही... लाखों जतन... कोई भूखा था...कोई नंगा तो कोई बे-घर... मौत के बाद भी... मयस्सर था ना कफ़न बे-सहारों के लिए छोड़ दिया... जिसने अपना वतन... भारत देश करता है... उस मां को नमन... Happy mothers day To all mom of the world Marziya jafar Asst .producer (news desk) Lemon tv & C1/news National news channel

गुनाह की सज़ा मौज

Image
 ये है तिहाड़ में ऐशो आराम से ज़िन्दगी गुजारने वाले हाई प्रोफ़ाईल क़ैदी मोहम्मद अफ़्ज़ल गुरू संसद पर हमले का दोषी 18 दिसंबर 2002 को फांसी की सज़ा सुनाई गई सुप्रीम कोर्ट में रद्द होने के बाद राष्ट्रपति के पास दया याचिका डाली जवाब आना बाक़ी देवेंद्र सिंह भुल्लर ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ़्रंट के चैयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा पर जान लेवा हमला करने का दोषी 25 अगस्त 2001 को फांसी की सज़ा सुनाई गई राष्ट्रपति के पास दया याचिका डाली जवाब आना बाक़ी अतबीर हत्या के मामले में दोषी अतबीर को 10 सितंबर 2002 को फांसी की सज़ा सुनाई गई हाईकोर्ट ने 18 जनवरी 2006 को ये सज़ा बरक़रार रखी सुप्रीम कोर्ट में अपील पर फ़ैसला आना बाक़ी मोहम्मद हुसैन मोहम्मद हुसैन उर्फ़ जुल्फ़िक़ार हत्या के मामले का दोषी 3 नवंबर 2004 को फांसी की सज़ा सुनाई गई जिसे हाईकोर्ट ने 4 अगस्त 2006 को बरक़रार रखा सुप्रीम कोर्ट में अपील लंबित सुशील शर्मा कांग्रेस के नेता रहे सुशील शर्मा नैना सहानी हत्याकांड या तंदूरकांड में दोषी 7 नवंबर 2003 को फांसी की सज़ा सुनाई गई सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर फ़ैसला आना बाक़ी ...

कसाब का हिसाब......ताज़ीराते हिन्द दफ़ा..... के तहत 26/11 के आरोपी कसाब को.....

Image
पूरा देश गुनाहगार कसाब को मिली सज़ा सुनना चाहता है... इस फैसले का लोगों को बेसब्री से इंतजार है... 26/11/08 मुंबई हमले का आरोपी कसाब पर फैसला आ गया है...मोहम्मद अजमल कसाब को पूरे 86 मामलों में दोषी पाया गया है जिसमें भारत में युद्ध छेड़ने का भी आरोप है लेकिन उसकी सज़ा अभी मुकर्रर नही हुई है... क्या आपको लगता है कि कसाब के जुर्म के लिए भारतीय क़ानून में कोई ऐसी सज़ा है जो क़साब को दी जा सके... लगातार तीन दिन होटल ताज, नरीमन हाउस में कोहराम मचाने वाला और ना जाने कितने बेगुनाहों को मारने वाला ये आतंकी न तो सज़ा-ए-मौत के क़ाबिल है और ना ही उम्र कैद के...हमारे देश में संगीन जुर्म करने वालों को यही सज़ा दी है...लेकिन कसाब तो ख़ुद एक फ़िदाईन था और मरने का डर उसे उस वक्त भी नही था और शायद आज भी... कसाब के लिए फांसी या उम्र कैद बहुत मामूली सी सज़ा है... हमारे देश में पुलिस की थर्ड डिग्री भी विदेशों की सॉफ़्ट डिग्री में आती है... तो कैसे कसाब को इतनी मामूली सज़ा दी जा सकती है... भारत हमेशा से भावनाओं में घिरा रहता है...इसीलिए एक बार किसी दोषी को सज़ा देने म...

सूचना के तालाब की बड़ी मछली शिकंजे में

Image
प्यार और जंग में सब जाएज़ है ये कहावत तो आपने सुनी होगी...लेकिन विदेश मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा ग्रेड बी की 53 वर्षीय अधिकारी माधुरी ने प्यार और पैसों के लिए अपनी मां की ही इज़्जत को दांव पर लगा दिया...वो देश से जुड़ी सूचनाए आईएसआई एजेंट मेंजर राणा को देती थी...ये सूचनाए देश के अंदुरूनी मामलो से जुड़ी थी... इसमें 26/11 की जांच से जुड़ी जानकारी भी लीक की गई थीं...ये बात लोकसभा में विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने कही... बहरहाल देश का द्रोही चेहरा अगर देखना है तो माधुरी गुप्ता के मासूम चेहरे को देखिए...शक्ल-ओ-सूरत से भारतीय संस्कृती की चादर में लिपटी एक भारतीय नारी ...लेकिन इस चेहरे के पीछे छिपा था ख़तरनाक मंसूबा जिसकी भनक तक किसी को नहीं थी ...माधूरी की इस करतूत ने पूरे देश को शर्म सार कर दिया लेकिन इस देशद्रोही के उपर कोई असर नही है...इसका कहना है की ये सब मैने पैसे और प्यार के लिए किया... तकरीबन 6 साल पहले इस्लाम धर्म कबूल कर चुकी माधूरी ने शिया समुदाए को अपनाया था... लेकिन अपने इस नए मजहब का एलान करने से डरती थीं... उनके परिवार का रिश्ता लखनउ के मुस्लिम परिवार आशिक हुसैन जाफरी से ...

Putale me jaan phoonk ke

पुतले में जान फूंक के सोचा था ख़ुदा ने दुनिया की सबसे हंसी चीज़ बन गई। उतरा ज़मीं पे जब ये, मुजस्समा-ए-जानदार जहां की हर शै डर के सहम गई। दुनिया के तौर-ओ-तरीक़ों को सीखकर इन इंसानों की जान में रूह उतर गई देकर दिमाग़ नाम दिया था इंसान का इन इंसानों के दिमाग़ में कुराफ़ात भर गई। बढ़ते क़दम आगे सिखाते गए पैतरे दुनिया की पश-ओ-पेश में पड़ इनकी शान बढ़ गई। जब देखा ख़ुदा ने इन्हें तो हाल यूं हुआ रूहवरों में जानवरों से फ़ितरत उतर गई। मिर्ज़ा मरज़िया जाफ़र बेग