रंगीले बाबा
हश हश हश बाबा स्लीपिंग… बाबा के भक्तों को अक्सर यही सुनने को मिलता था....की बाबा अभी ध्यान पर बैठे है या फिर सो रहे हैं... और भोले भक्तगढ़ रंगीले बाबा की बातों पर यकीन कर घंटों बाबा के उठने का इंतज़ार करते... लेकिन बाबा की इस नींद से भक्त अंजान थे...क्योंकी गेरूवे वस्त्र धारण किए साधू संत बाबागिरी की आड़ में दादागिरी के साथ रंगीन धंधों को चला रहा था...जी हां आध्यात्मिक बाबाओं की काली करतूतें लोगों के सामने आने लगीं... दिल्ली के इच्छाधारी बाबा के सेक्स स्कैंडल का मामला सामने क्या आया, कि देश के महानपुरूषों में गिने जाने वाले संतों की पोल पट्टी खुलने की झड़ी सी लग गई... इस ख़ुलासे में एक मामला बैंगलुरु से भी जुड़ गया... जहां स्वामी परमहंस नित्यानंद की अश्लील सीडी प्रसारण हुआ... सीडी के प्रसारण ने ऐसा तूल पकड़ा की मामले में रोज़ कोई न कोई नया खुलासा होने लगा... स्वामी को मानने वाले लोग सड़कों पर उतर आए... उसके खिलाफ प्रदर्शन करने लगे... लेकिन बेशर्म बाब ने अपनी सफ़ाई देते हुए कहा कि चैनल पर जो सीडी दिखाई गई है, वह फर्जी है... साउथ के टीवी चैनल सन न्यूज पर एक टेलीकास्ट में स्वामी परमहंस नि...