सरहद पर अटकी भारतीय दुल्हनिया

टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा की बचपन की मोहब्बत सोहराब मिर्ज़ा से पहले बड़ी धूम धाम से सगाई का होना और फ़िर टूट जाना...लगातार ख़बरों में बनी रहने वाली ग्लैमर गर्ल सानिया मिर्ज़ा का अचानक पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने का फ़ैसला...ये बात अभी लोग हज़म नही कर पाए थे...तभी इस मामले ने ऐसा तूल पकड़ा की इसका अंदाज़ तो फ़ैसला करने से पहले सानिया को भी नही होगा...पूरे देश में एक ही चर्चा सानिया शोएब की शादी का हो रहा है...यही नही पाकिस्तान में भी सिर्फ़ एक ही चर्चा है...
सोहराब से सगाई टूटने के बाद जब सानिया ने शोएब से शादी करने का अपना फ़ैसला सुनाया तो उस पर राजनीति होने लगी...की सानिया भारत की बेटी है और वो जो भी है भारत की वजह से है... ये वो वगैरह वगै़रह दुनिया भर की बाते बनाई जाने लगी...देश भर में सानिया के पुतले फूके गए...हमारे मराठी मानुसों को भी मराठा से अलग हट कर एक मुद्दा मिल गया...और शिव सेना सुप्रीमों ने कह दिया की सानिया पाकिस्तान जाए और वहीं से खेलें...सानिया के करियर को लेकर बाते हो ही रही थी...तभी आया कहानी ट्विस्ट जो अपने साथ एक नया बवाल ले कर आया...और वो था शोएब की पहली पत्नी आएशा...
पाकिस्तानी वकील और इस्लाम के विशेषज्ञों ने शोएब की पत्नि आएशा के निकाह नामे की वैद्यता पर सवालिया निशान लगा दिया... उनके मुताबिक सिद्दिकी परिवार पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक को भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी करने से नहीं रोक सकता... निकाह और रिश्तों की पेयोरिटी की बात हो तो मौलवी जी कैसे पीछे हो सकते हैं...इस पूरे मामले पर मुफ्ती मोहम्मद नईम ने कहा, इस्लामिक शरियत के मुताबिक टेलीफोन पर निकाह जायज नहीं है...गौरतलब ये है कि आएशा सिद्दिकी ने दावा किया था कि शोएब ने उनसे फोन पर निक़ाह किया....पाकिस्तानी वकील तालिब रिज़वी ने भी मीडिया में उछाले गए निकाह नामे पर सवाल उठाएं... रिजवी के मुताबिक बगैर दोनों परिवारों के गवाहों के ये शादी जायज नहीं ठहराई जा सकती....
बहरहाल इस मामले पर मचे हंगामे से ज़ाहिर है की दुल्हनिया की नींद उड़ जाएगी...सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के निकाह की खबरों के बीच जिस तरह से मीडिया में हर रोज नए खुलासे हो रहें है उससे सानिया मिर्जा बेहद परेशान हो गई है...और तनाव में आकर उन्होंने अपने दिल की कैफ़ियात ट्विटर पर लिख डाली...अपनी पोस्ट में सानिया ने लिखा है कि उनकों रात भर नींद नहीं आई....सानिया ने शोएब का पूरा साथ देते हुए कहा है कि मैं और मेरा परिवार जानते है कि क्या सच्चाई है...हमें अल्लाह पर भरोसा है...सानिया का कहना है की मैने कभी नहीं सोचा था कि शादी से पहले की परेशानियों के अलावा इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा...मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी मेहंदी के बजाय मुझे ऐसी किसी बात की फ़िक्र करनी पड़ेगी....इस वजह से मैं रात भर सो नहीं सकी... ग़ौरतलब है कि सानिया और शोएब के निकाह की ख़बर आने के बाद शोएब मलिक से जुड़े हर रोज़ कुछ ना कुछ नए खुलासे हो रहे हैं...जिससे सानिया बेहद परेशान है...
टेनिस परी के निकाह में आ रहीं नई-नई कानूनी दिक्कतें...शोएब और आयशा की शादी का मामला का सामने आना और निकाह से पहले शोएब को आयशा से तलाक लेने के लिए पड़ रहें दबाव...औऱ सानिया और शोएब के निकाह के बीच जिस तरह मीडिया में रोज़ न्यूज़ अपडेशन हो रहा है...इससे भी सानिया बेहद परेशान है...अभी तक तो सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच आयशा का निकाह नामा ही आया था...अब इस स्टोरी में पाक मीडिया ने अम्बर नाम का तड़का लगा दिया और अपने ताजें खुलासे में अंबर नाम की एक और लड़की का नाम शोएब से जोड़ दिया...
कहा जा रहा है कि इन दोनों में बहुत गहरी दोस्ती है और दोनों के रिश्तों में आज भी पहले जैसी ही गर्माहट है... बात यहीं ख़त्म नही होती शोएब और आयशा का निकाह का मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुचंता दिखाई दे रहा है... अब आयशा के परिवार ने शोएब मलिक के परिवार को तलाक के लिए कानूनी नोटिस भेज दिया...उधर शोएब ने भी इस पूरे मामलें में अब कड़ा रुख अपनाते हुए आयशा के परिवार पर अपनी बेज़्ज़ती का आरोप लगते हुए मानहानि का केस दायर करने का आरोप लगाया है...लेकिन इस पूरे मामले पर आएशा का कहना है कि ‘मैं सिर्फ़ तलाक चाहती हुं बस ये पब्लिकी होना चाहिए न कि परदे के पीछे...उनका कहना है की शोएब तलाक की बात से भी कभी भी पलट सकते हैं... मैं अपनी मुश्किलों को खत्म कर आगे बढ़ना चाहती हूं... तीन बार तलाक, तलाक, तलाक भी काफी होगा...
कहानी में उतार चढ़ाव का दौर जारी है...सानिया मिर्जा का निकाह शोएब मलिक के साथ 15 अप्रैल को ही होगा और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है...सानिया के परिवार ने पाक मीडिया की उन खबरों का खंडन करते हुए यह बात कहीं है की इससे पहले पाक मीडिया में ऐसी खबरें आ रहीं थी.. जिसमें कहा जा रहा था कि सानिया मिर्जा का निकाह दुबई में होगा...निकाह में कुछ ही दिन बचे हैं और सानिया के रिश्तेदारों ने यह साफ़ कर दिया है कि इन दोनों का निकाह हैदराबाद में ही होगा... इसके साथ ही पाकिस्तान मीडिया के उन रिपोर्टो का भी खंडन हो गया है जो ये कह रहे थे कि शादी दुबई में होगी...सूत्नों ने बताया कि शोएब शारजाह से शुक्रवार रात नौ बजे हैदराबाद पहुंच गए... लेकिन अभी यह साफ़ नहीं है कि उनके परिवार के सदस्य भी यहां आए हैं या नहीं.... शोएब सानिया के जुबली हिल्स स्थित निवास की बालकनी पर टेनिस स्टार और उनकी मां के साथ खडे दिखाई दिए...शोएब के यहां आने के पीछे एक वजह यह भी बतायी जा रही है कि वह आयशा सिद्दकी की तरफ़ से भेजे गए नोटिस के चलते दिल्ली में एक वकील तय करने आए हैं... आयशा उनकी पहली पत्नी होने का दावा कर रही है...
पाकिस्तानी वकील और इस्लाम के विशेषज्ञों ने शोएब की कथित पत्नि आएशा के निकाह नामे की वैद्यता पर सवाल उठाए हैं...उनके मुताबिक सिद्दिकी परिवार पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक को भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी करने से नहीं रोक सकता... फ़िर आया कहानी एक और ट्विस्ट.....और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भी चुप रहे...और बोलते भी क्या...बोलने के लिए भी कुछ होना चाहिए...बहरहाल वो अपने और आएशा सिद्दीकी के रिश्ते को लगतार नकार रहे है...और रोज़ रोज़ अपना बयान बदल रहे है...शोएब मीडिया के सवालों का जवाब तो दे रहे थे लेकिन सवालों में उलझने का खौफ उनके चेहरे पर साफ़ नज़र आ रहा था...
आएशा सिद्दीक़ी से रिश्तों की बात के सवाल पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की बोलती ही बंद हो गई...अपने साथ इस सवाल का जवाब वो पहले से ही लिखित रूप में लेकर आए थे...
शोएब की शादी में आया एक और नया टूविस्ट...जिसमें शोएब मलिक ने अपनी सारी गलतियों को मासूमियत का जामा पहना दिया और कहा की उस वक्त मैं मासूम था और गलती से ऐसा हो गया....मलिक साहब अपने बयान पर इस तरह दम पे दम करवट बदल रहे हैं...पहले शादी हुई...फिर वो आएशा को जानते नही...और अब गलती को मासूमियत में बदल दिया...कुल मिलाकर ये है की शोएब ने ये मान लिया है की गलती हुई है...
ये तो था अब तक का सोहराब, सानिया, शोएब, आएशा और अम्बर का किस्सा नाम...लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी किसी को नही मालूम है.... परत दर परत खुलती शोएब की पोल को जानने के बाद सानिया को फूंक-फ़ूंककर क़दम उठाना चाहिए...क्योंकि आज उठ रही चिंगारियां कल सानिया की शादी शुदा ज़िन्दगी में शोले भड़का सकती है...जिससे सानिया का ही नुकसान होगा....ये इशारा शोएब की पर्सनल लाईफ़ की तरफ़ है...बहरहाल सानिया को इस वक़्त दुआओं की ज़रूरत है...की उन्होंने जो भी फ़ैसला लिया है....उसमें वो खुश रह सके...आमीन...........

Comments

Popular posts from this blog

What We Do???

37 Days of the Cockroach Janata Party Movement: Democracy Won, but It Also Left Some Questions Behind Democracy's Victory and the Power of Youth

न इधर उधर की तू बात कर...