लव शोएब और धोखा (LSD)


शोएब सानिया की शादी की कहानी में एक और नया पेच सामने आया है...सानिया नाम की पतंग सरहद पार उड़कर जाएगी इस पर कयास लगाए जा रहे है...फ़िलहाल शादी पर सट्टे बाज़ों की मौज है...एक के बाद एक ख़ुलासे सामने आ रहे हैं...बहरहाल अफ़वाहों का बाज़ार गर्म ही था की फरेबी दुल्हे की एक और करतूत दुनिया के सामने आ गई...और वो हैं उनके वालिद साहब का नाम...दरअसल सानिया मिर्जा से निकाह करने जा रहे पाक क्रिकेटर शोएब मलिक का एक और झूठ सामने आया है...पहले तो शोएब आयशा को तलाक़ देने को राज़ी ही नही थे...लेकिन बाद में तलाक देने पर शक के घेरे में आ गए कि जब आयशा या माहा से शोएब मलिक वल्द (मलिक सलीम हुसैन या फिर मलिक फ़कीर हुसैन) की शादी ही नही हुई तो फिर तलाक़ क्यों ? बताया जा रहा है कि शोएब मलिक ने आयशा को जो तलाक दिया है... उस पर अपने वालिद का नाम मलिक सलीम हुसैन लिखा हुआ है जबकि सानिया और शोएब के शादी के कार्ड पर मलिक फकीर हुसैन लिखा हुआ है....और इस नए ख़ुलासे पर आयशा के वकील ने अपने का कहना है कि तलाक तो हो गया है और इस बात का सबूत तलाकनामे पर शोएब का फोटो और उस पर उनके दस्तख़त हैं...जहां तक तलाकनामे पर उनके पिता के ग़लत नाम की बात है तो इसपर शोएब एक शपथ पत्र देकर अपनी भूल सुधार सकते है...लेकिन तलाकनामे की बात से अगर शोएब मुकरते है तो उनके ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का केस फिर से दायर किया जा सकता है...सानिया की शादी चमेली की शादी फ़िल्म की याद दिलाती है...हर दिन एक नया मोड़ लेकिन सानिया मिर्ज़ा के इस फ़ैसले ने पूरे देश की इज़्जत को तार-तार कर दिया है...सानिया के सरहद पार दुल्हा चुनने पर शिव सेना के विरोध पर पूरे देश ने सानिया का साथ दिया था की कोई भी कहीं भी और किसी से शादी कर सकता है उसे पूरा हक़ है... लेकिन शोएब की एक-एक करतूत सामने आने के बाद भी सानिया अपने फ़ैसले पर अटल है...जिस देश ने सानिया को सर आंखों पर बिठाया और आज उसी सानिया पर शोहरत का नक़ाब ऐसा पड़ा है कि वो सच्चे और झूठे में फ़र्क़ नही कर पा रही हैं...सही बात ये है की देश का कोई भी शख़्स नही चाहता की की शादी शोएब से हो...बहरहाल होनी को कौन टाल सकता है....

Comments

Popular posts from this blog

न इधर उधर की तू बात कर...

What We Do???

37 Days of the Cockroach Janata Party Movement: Democracy Won, but It Also Left Some Questions Behind Democracy's Victory and the Power of Youth